आज शनिवार 10 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम की कीमतों में इजाफा किया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़े हैं। वहीं डीजल 26 पैसे महंगा हुआ है। इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.91 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। डीजल भी 89.88 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को तेल कंपनियों के पेट्रोल डीजल के दाम को स्थिर रखा था, कोई बदलाव नहीं किया गया था।
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC ने आज सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी किए है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।