Uncategorized

IPL: 19 साल के लड़के ने 21 गेंदों पर ठोंक डाले 62 रन, जानिए कितनी है ईशान किशन की प्रॉपर्टी

कोलकाता। बुधवार को ईडन गार्डंस के मैदान में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और कोलकाता को 102 रनों से करारी शकस्त दी। इस मैच के हीरो रहे मुंबई के 19 वर्षीय बल्लेबाज़ ईशान किशन। ईशान किशन के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 21 गेंदों पर 62 रन ठोंक डाले।ईशान की इस आतिशी पारी का सबसे बड़ा शिकार बने युवा स्पिनर कुल्दीप यादव। उन्होंने कुलदीप के एक ओवर में लगातार चार छक्के लगाए। कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 43 रन खाए, जिसमें ईशान किशन ने एक ही ओवर में उन्हें 24 रन मारे।

ईशान किशन की जादुई बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई 210 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में कामयाब रही। इतने बड़े स्कोर का प्रेशर कोलकाता नहीं झेल पाई और 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। आज हम आपको ईशान किशन से जुड़ी कुछ बाते बताने वाले हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार में हुआ था। ईशान किशन ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नही खेला है लेकिन वह 2016 रणजी ट्रॉफी व आईपीएल खेल रहे है।

चूँकि ईशान एक विकेटकीपर हैं इसलिए वह महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को अपना मार्गदर्शक मानते है। ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 गुजरात लायंस की टीम से की थी। उन्हें गुजरात की टीम ने 35 लाख रुपए में खरीदा था। दो साल तक ईशान ने इस ही टीम से आईपीएल खेला।

इस बार हुई आईपीएल की नीलामी में ईशान की किस्मत चमक गई। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। फिलहाल ईशान चार करोड़ रु की संपत्ति के मालिक हैं। अगर उसमें 6.2 करोड़ रु जोड़ दिए जाएं तो उनकी कुल संपत्ति दस करोड़ रु से अधिक हो जाती है। बता दें कि आईपीएल की फीस आईपीएल ख़त्म होने के बाद मिलती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH