BusinessInternationalTop News

ये है दुनिया का सबसे अमीर शख्स, पैसा इतना कि मुकेश अंबानी भी इसके आगे भिखारी लगते हैं

सैन फ्रांसिस्को। अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी विश्व के अरबपतियों की सूची में यह खुलासा हुआ। बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। बेजोस की एक जून से संपत्ति पांच अरब डालर से अधिक बढ़ी है। वहीं, बिल गेट्स की संपत्ति 92.9 अरब डॉलर है।

वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। बेजोस आधिकारिक तौर पर इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे और उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। बात करें अगर मुकेश अंबानी की तो वह 39.1 अरब डॉलर (लगभग 2.62 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया में 20वे स्थान पर हैं।

बता दें कि जेफ बेजोस की कंपनी अमेजॉन के कारोबार में पिछले 2-3 साल के दौरान तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और जेफ बेजोस की संपत्ति बढ़ी है। 2017 के अंत में जेफ बेजोस की संपत्ति लगभग 99 अरब डॉलर थी और अब 5 जून को यह 138 अरब डॉलर दर्ज की गई और अब यह बढ़कर 141.9 अरब डॉलर हो गई है। यानि जितनी संपत्ति को बनाने में मुकेश अंबानी की पूरी उम्र लगी है उतनी संपत्ति जेफ बेजोस ने सिर्फ 5 महीने में बना ली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH