Regional

आईआईटी के छात्र का अजीब शौक, महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाता, फिर..

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे से आईआईटी के छात्र को अजीब शौक के चलते गिरफ्तार किया गया है। छात्र नहाती हुई महिलाओं के चुपके से वीडियो बना लेता था। उसके मोबाइल से पुलिस को कई वीडियो मिले हैं। ज्यादातर वीडियो बिल्डिंग में रहने वाली महिलाओं के ही थे। आरोपी का नाम अविनाश कुमार यादव है। उसकी उम्र 34 साल है। वह आईआईटी बॉम्बे का छात्र है।

दरअसल एक महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई कि नहाते समय बाथरूम की खिड़की पर एक मोबाइल फोन मिला। जिसके बाद उसने तुरंत अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की महिला ने आरोपी को भागते हुए भी देखा था।

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अविनाश कुमार यादव के रुप में हुई है। अविनाश आईआईटी बॉम्बे का छात्र है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र के मोबाइल फोन में पुरुषों और महिलाओं के क्लिप थे। वीडियो क्लिप ज्यादातर एक ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH