Gadgets

Yamaha MT-15 हुई भारत में लॉन्च, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

Yamaha MT-15 आख़िरकार भारत में लॉन्च हो गयी है। इस बाइक की कीमत भारत में 1।36 लाख रुपये रखी गई है। यामाहा MT-15 भारत में 2019 की बहुप्रतिक्षित बाइक में से एक थी। बहरहाल इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है और जल्द ही इसे डीलर्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे आज बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में लॉन्च किया गया।इंडोनेशिया में बिकने वाले MT-15 की तुलना में इंडिया स्पेक मॉडल में काफी बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव खासतौर पर फीचर्स और इक्विपमेंट लिस्ट में किए गए हैं। Yamaha MT-15 का लुक ग्लोबल MT रेंज से मिलता जुलता है। यहां एग्रेसिव स्टैंस, मसक्यूलर स्टाइलिंग और ट्विन हेडलैम्प्स देखने को मिलेगा।इस बाइक को डार्क मैट ब्लू और मैटेलिक ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसमें USD फोर्क्स की जगह स्टैंडर्ड ट्विन फोर्क्स दिए गए हैं। वहीं इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही इसके फ्रंट में 282 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक सिंगल चैनल ABS यूनिट के साथ दिया गया है।मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स
-यामाहा MT-15 में वैरिएबल वॉल्व एक्चुएशन सिस्टम और स्लिपर क्लच के साथ 155cc लिक्विड कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है।
-इंजन 19 bhp का पावर और 14।7 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।
-इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

 

कीमत और परफॉर्मेंस के लिहाज से यामाहा MT-15 का मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और KTM 125 Duke से रहेगा।

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava