मैनपुरी। यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले मैनपुरी में रोड पर हैंड ग्रेनेड पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह किसी भी तरह से इस्तेमाल के लायक नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस जांच कर रही है।
इससे पहले ऐसी जानकारी मिल रही थी कि हैंड ग्रेनेड मुलायाम सिंह यादव के रूट पर मिला है। जिसके बाद मुलायाम सिहं यादव के रूट को बदलने की जानकारी मिली थी। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का काफिला नामांकन भरने के लिए नेशनल हाईवे- 2 से निकले वाला था। एनएच-2 दन्नाहार इलाके से से निकलता है।
पुलिस की मानें तो हैंड ग्रेनेड झंडाहार गांव में एक बम्बे के पास से मिला है। ये नेशनल हाईवे से काफी दूर है। एसपी अजय शंकर राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुलायाम सिंह यादव के रूट बदलने की बात गलत है, उनका रूट नहीं बदला गया है। बताया कि हैंड ग्रेनेड निष्क्रिय है और जंग लगा हुआ है।