Sports

VIDEO: सिर झुकाकर धोनी की डांट सुनता रहा ये खिलाड़ी, आंख मिलाने की भी नहीं हुई हिम्मत

नई दिल्ली। हमेशा मैदान अपर कूल रहने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पंजाब के खिलाफ मैच में गुस्से वाला अवतार देखने को मिला। उनके गुस्‍से का शिकार बने दीपक चाहर। धोनी के गुस्‍से का नतीजा भी फौरन दिखा और चाहर की लाइन व लैंथ दुरुस्‍त हो गई।

दरअसल हुआ ये कि पंजाब की टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे। धोनी ने गेंद थमाई पावरप्‍ले में गेंदबाजी करने के उस्‍ताद दीपक चाहर को। चाहर ने यॉर्कर गेंद डालने का प्रयास किया और इस प्रयास में गेंद हाई फुलटॉस रही। बल्‍लेबाजी कर रहे सरफराज ने बल्‍ला छुआते हुए इसे थर्ड मैन दिशा में चौके के लिए रवाना कर दिया। गेंद कमर से ऊपर फुलटॉस थी ऐसे में अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया।

चाहर की अगली गेंद भी ऐसी ही रही और एक बार फिर से अंपायर ने हाई फुलटॉस के चलते इसे नोबॉल करार दिया। इस गेंद से सरफराज ने दो रन दौड़कर भी बना लिए। दीपक चाहर को गलती को दोहराते हुए देखकर धोनी नाराज हो गए और वे दीपक चाहर के पास गए और उन्हें प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करने को कहा। धोनी के डांट लगाने के बाद दीपक चाहर अच्छी लाइन और लेंथ में आ गए।

लेकिन जब धोनी दीपक चाहर को डांट रहे थे तो उनका चेहरा उतर गया और वह धोनी से आंखें भी नहीं मिला पा रहे थे। धोनी ने दीपक को मैच प्रैक्टिस के दौरान की बात याद दिलाई कि कैसे वे जूता रखकर यॉर्कर डालने का अभ्‍यास कर रहे थे। इसके बाद दीपक चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH