मुंबई। टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। काफी कम समय में ही इन्होने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। जन्नत इस समय ‘पॉपुलर शो ‘आपके आ जाने से’ में संस्कारी लड़की का किरदार निभा रही है। जन्नत के इस किरदार को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो में सुहासी धामी और करण जोतवानी भी मुख्य किरदार में हैं।
आपको बता दें कि जन्नत की पहचान टेलीविजन धारावाहिक ‘तू आशिकी’ में पंक्ति की भूमिका निभाने के बाद बनी थी। जन्नत ने इस शो में एक किस सीन भी किया था। जिसके बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इस किस सीन को करने के बाद जन्नत की मां ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था इसलिए आजकल जन्नत किस सीन करने से पहले ही मना कर देती है।
कुछ दिन पहले ही शो की सफलता को लेकर जन्नत ने एक बयान में कहा था, “मैं शो की सफलता और इस बात से खुश हूं कि यह हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई। शुरुआत से ही इसे प्रशंसा मिल रही है और यह आगे बढ़ रहा है। शीर्ष पांच शोज में प्रवेश करना हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है।”