Top Newsमुख्य समाचार

Gurugram: मॉल में लड़कियों के छोटे कपड़ों पर महिला ने कहा-‘तुम लोगों के साथ तो रेप होना चाहिए…’ वायरल हुआ VIDEO

भारत के प्रगतिशील देश है जहां लड़कियां लड़को से एक कदम आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं, फिर चाहे वो खेल हो या राजनीति, ग्लैमर की दुनिया हो या फिर अंतरिक्ष में उचाइयां छूना। दुनिया के हर कोने में हिंदुस्तान की लड़कियां देश का झंडा ऊचा कर रही हैं। लेकिन आज भी हमारे देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते हैं और साथ-ही-साथ उनको पहनावे पर भी रोक लगाते हैं।

हमारे देश में आए दिन रेप जैसा घिनौना अपराध होता है। इस शब्द को सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती हैं तो सोचिये जिस लड़की के साथ ऐसा होता है उसपर क्या बीतती होगी। आज भी हमारे देश देश में लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने को रेप का कारन मानने वाली नीच सोच रखते हैं, और जब ऐसी सोच खुद एक महिला रखे तो क्या कहने।

Hey guys. Today my friends and I were harassed by a woman at a restaurant for me wearing a short dress. This middle aged woman you’ll see in the video addressed seven men at the restaurant to rape us because she felt we deserved it for wearing short clothes and bashing her unsolicited opinion. For speaking up against her primitive mindset. Our instinct was turn away from the drama but supported by our colleagues, we took her on at a shopping centre, nearby. We gave her the chance to apologise, to no avail, of course. Nothing moved the needle for her, not even another woman who learned the story on the spot and implored the ghastly woman to apologise. See for yourself. And share.

Gepostet von Shivani Gupta am Dienstag, 30. April 2019

हाल ही में गुरुग्राम के एक मॉल के रेस्टोरेंट में एक महिला का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है जहाँ वो 7 लड़कों को इकठ्ठा कर कह रही हैं,’कि सामने जो लड़किया छोटे कपड़े पहनकर बैठी हैं उनके साथ रेप करना चाहिए। छोटे कपड़े पहनकर लड़किया रेप के प्रेरित करती हैं।’इस घटना पर शिवानी गुप्ता नाम की लड़की ने सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो पोस्ट कर दिया और लिखा- ‘जब उस महिला से हमने ऐसा करने के लिए माफी मांगने को कहा तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने पुलिस तक बुलाने की धमकी दी और निकल गयी।’

बता दें, 20 घंटे पहले ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 13 हजार रिएक्शन, 15 हजार से ज्यादा शेयर्स और 700 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर शिवानी और उनके दोस्तों की खूब तारीफ हो रही है और सूत्रों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद अधेड़ उम्र की महिला ने अपना फेसबुक अकाउंड डिलीट कर दिया है। Delhi restaurant

=>
=>
loading...
Prarthana Srivastava