इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदुओं पर किस कदर अत्याचार होते हैं इसकी ख़बरें हमें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। यहां के सिंध व कराची में अल्पसंख्यकों खासकर, हिंदुओं की नाबालिग लड़कियों के अपहरण फिर धर्मांतरण और जबरन निकाह के मामले रुक नहीं रहे हैं। पाकिस्तान के तंदोआदम इलाके में हिंदू परिवार की 14 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसे मुसलमान बना दिया गया।
Real pic of Pooja Kumari D/O Fatan Rathore resident of village Bakhsho Laghari Taluka Hosri Distt Hyderabad. She was kidnapped by Syed Irshad Shah. FIR has been lodged at PS Hoosri. FiR No. 148/2019 under 365-B.
From FB #poojakumari pic.twitter.com/wMTfzwbweT— Tania Saleem (@TaniaPalijo) July 10, 2019
माता-पिता ने जन्म लेते हुए इसका नाम पूजा रखा था पर अब इस हिंदू लड़की का इस्लामिक नाम रख दिया गया है। कुछ दिनों पहले 13 साल की पूजा को पाकिस्तान के हैदराबाद जिले के बख्शू लाघरी गांव से उठा लिया गया था। पूजा को स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगो ने उस समय उठा लिया जब वो घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी।
उसके साथ पूजा का एक मुसलमान से जबरन निकाह करवा दिया गया है और पूजा को मुसलमान भी बना दिया गया है। उसकी नई तस्वीर भी सामने आ गई है। मुस्लिम बहुल इलाके में इस तरह एक और हिंदू लड़की शिकार बन गई।