InternationalOdd & Weird

OMG: महिला ने दिया अपने भाई के बच्चे को जन्म, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

लंदन।ब्रिटेन की एक महिला अपने भाई के बच्चे की माँ बन गयी हैं। ये खबर है ब्रिटेन के कुमब्रिया की जहां एक महिला ने अपने भाई के बच्चे को हाल ही में जन्म दिया है। दरअसल, महिला ने अपने गे भाई और उसके पार्टनर के लिए बच्चे को जन्म दिया। सरोगेसी पर भरोसा न होने के कारण महिला ने अपने भाई के लिए खुद सरोगेट मदर बनने का फैसला किया। फर्टिलाइजेशन के लिए महिला का एग और भाई के गे पार्टनर के स्पर्म का इस्तेमाल किया गया।

ब्रिटेन के कुमब्रिया की रहने वाली 27 वर्षीय चैपेल कूपर ने सरोगेट मदर बनकर बहन होने का बखूबी फ़र्ज़ निभाया है। सरोगसी और एडॉप्शन पर भरोसा न होने का कारण और इन प्रक्रियाओं होने वाले खर्चे को देखकर कूपर अपने भाई की मदद करने के लिए सामने आ गयी। कूपर ने अपने भाई और उसके गे पार्टनर के लिए एक लड़की को जन्म दिया। कूपर खुद एक लड़की की मां हैं।

बच्चे को जन्म देने के बाद कूपर सरोगेट मदर के साथ-साथ बच्चे की बायोलॉजिकल मदर भी हैं। कूपर की वजह से उनके भाई स्कॉट स्टीफेंसन और उनके पार्टनर माइकल स्मिथ प्राउड पेरेंट्स बन गए हैं। जन्म के बाद कूपर के भाई के गे पार्टनर माइकल स्मिथ ने एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने कूपर को उनकी जिंदगी में ख़ुशी लाने के लिए धन्यवाद देते हुए कूपर को सुपर ह्यूमन बताया है। उन्होंने लिखा कि कूपर के जज़्बे, हौसले और क्षमता ने हमारी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH