Sports

स्टार एथलीट हिमा दास का शानदार प्रदर्शन जारी, जीता 5वां गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर भारतीय स्टार एथलीट हिमा दास ने फिर एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 400 मीटर की स्पर्धा में ‘फ्लाइंग जट’ की तरह हवा से बातें करते हुए 52.09 सेकंड का समय लेते हुए इतिहास के पन्नो पर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया। इस सीज़न का उनका यह 5वां गोल्ड मैडल है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी।

भारत की बिटिया ने फिर एक बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत का सर फक्र से ऊंचा कर दिया है। आज हर भारतीय को हिमा दास पर फक्र है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया।” जिस तरह उन्होंने चेक रिपब्लिक में हुई नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन दिया है उससे यह साफ़ हो गया है कि वह पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जल्द ही दूसरी ‘क्वीन ऑफ़ इंडियन ट्रैक एंड फील्ड’ बन सकती हैं। यह समय 19 साल की हिमा के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। इससे पहले उनका निजी सर्वश्रेष्ठ समय 50.79 सेकंड है, जो उन्होंने पिछले साल हुए एशियाई खेल के दौरान हासिल किया था।

हिमा ने अपना पहला गोल्ड 2 जुलाई को 200 मीटर, दूसरा गोल्ड 7 जुलाई 200 मीटर, तीसरा गोल्ड 13 जुलाई 200 मीटर, चौथा गोल्ड 200 मीटर रेस में हासिल किया था। इस दौड़ में हिमा के बाद दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 मिनी सेकंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं। विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकंड का समय लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH