EntertainmentTop News

एक्शन से भरपूर फिल्म ‘प्रणाम’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहे डायरेक्टर संजीव जायसवाल

नई दिल्ली। ‘फरेब’ और ‘शूद्र द राइजिंग’ जैसी फिल्म बना चुके मशहूर डायरेक्टर संजीव जायसवाल लंबे समय के बाद ‘प्रणाम’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

फिल्म में राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे देखकर लोगों में फिल्म देखने की उत्सुक्ता काफी ज्यादा बढ़ गई।

 

फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि राजीव खंडेलवाल पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। प्रणाम के पोस्टर पर जो लिखा है उसे देखकर लोग संजीव जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ‘AN IAS Officer Turned Gangster.’ फिल्म के पोस्टर से यह साफ हो गया है कि लंबे समय बाद संजीव लोगों के लिए दमदार कहानी के साथ एक्शन का डोज लेकर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म प्रणाम से पहले संजीव जायसवाल ‘शूद्र द राइजिंग’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। ये फिल्म हिंदी सिनेमा के 100 वर्षों के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म थी जो वर्ण व्यवस्था पर आधारित थी।

फिल्म में चौथे वर्ण शूद्र की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में दलितों पर हुए अत्याचारों को दिखाया गया था। फिल्म 2012 में रिलीज रिलीज हुई थी जिसे लोगों के साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा था।

7 साल बाद संजीव एक बार फिर प्रणाम के साथ दर्शकों बीच आ रहे हैं। राजीव खंडेलवाल स्टारर ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में राजीव के अलावा साउथ एक्ट्रेस समीक्षा सिंह, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे बॉलीवुड सितारे अहम रोल में नजर आएंगे।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique