NationalSportsTop News

कंधे पर 19 किलो का वजन लेकर गश्त पर निकले धोनी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गश्त सेवाओं की शुरुआत बुधवार से कर दी है। धोनी कश्मीर घाटी में विक्टर फोर्स का हिस्सा हैं। इस दौरान वह 15 दिनों तक सेवाएं देंगे। विक्टर फोर्स आतंकियों के खिलाफ अभियान में शामिल होती है। बताया जा रहा है कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है।

धोनी के सेना को दो सप्ताह सेवाएं देने के अनुरोध को पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वॉलिफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं।

धोनी देश के तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजे जा चुके हैं। विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिए बोर्ड से ब्रेक मांगा था। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, धोनी को शुरू के 3 दिन बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें फौज के बारे में बताया जाएगा और फायरिंग सिखाई जाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH