City NewsRegional

अखबार के पैसे मांगने पर हॉकर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इलाके में तनाव

जयपुर। राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉकर द्वारा पैसे मांगने पर एक शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद इलाके में बवाल मच गया। वारदात से आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने वहां पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने भीड़ तितर-बीतर करने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहां अभी तनाव बना हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खोनागोरियान थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में मन्नू वैष्णव अखबार बांटने का काम करता है। मन्नू वहीं रहने वाले रफीक के घर भी अखबार बांटता है। रफीक पिछले काफी समय से मन्नू को पैसे नहीं दे रहा था। मन्नू ने सुबह रफीक से पैसे मांगे तो वह आपा खो बैठा। वह कुल्हाड़ी ले आया और मन्नू पर वार कर दिए। इससे मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां मौजूद कॉलोनीवासी हरकत में आ गए और उन्होंने रफीक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रफीक को पीट दिया। पुलिस के आने पर लोगों ने रफीक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए तथा रास्ता जाम करने लगे। इस पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया और नाराज लोगों को समझाया गया। पुलिस के समझाने पर लोग वहां से हट गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH