InternationalTop News

व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में गोलीबारी की एक घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन (डी.सी) में स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग 10 बजे अंधाधुन गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में कई लोगों को गोलियां लगी है।

आपको बता दें कि जिस जगह गोलीबारी हुई है वहां से व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई और इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका में इससे पहले भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। अमेरिका में गन कल्चर को लेकर कई बार विरोध होता रहा है लेकिन हर बार इस कल्चर को बंद करने के लिए कोई एक्शन नहीं हो पाया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique