लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास व जनसमस्याओं की ओर कोई ध्यान ना देने के कारण आम्रपाली विहार कॉलोनी वासियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है।
सरोजनी नगर की विधायक व योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद वह कभी अपने संसदीय क्षेत्र के इस इलाके में नहीं आई। मंत्री स्वाति सिंह को कॉलोनी के लोगों ने कई बार लिखित शिकायत की पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में कभी कोई रुचि नहीं दिखाई जिससे नाराज होकर आज मंत्री स्वाति सिंह व सभासद के खिलाफ रायबरेली रोड स्थित आम्रपाली विहार कॉलोनी के नाराज लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
सरकार के विकास व जन सुविधाओं के तमाम वादों के बीच आम्रपाली विहार कॉलोनी सड़क, पानी, सीवर की समस्या झेल रही है। यहां एक बड़ी पानी की टंकी शोपीस बनकर खड़ी है। 4 साल से पानी सप्लाई बंद हैl यहां कॉलोनी के अंदर सड़कों का हाल बहुत बुरा है। कॉलोनी में बना एक पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। यहां अवैध कब्जे के साथ-साथ गंदगी का ढेर लगा हुआ है।