City NewsTop NewsUttar Pradesh

अखिलेश के करीबी को दिल दे बैठीं पंखुड़ी पाठक, करेंगी शादी

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के बाद अब समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक भी एक बड़े नेता से शादी करने जा रही हैं। पंखुड़ी जिससे शादी करने जा रही हैं उनका नाम अनिल यादव है। अनिल युडाव समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। अनिल यादव को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। आपको बता दने कि पंखुड़ी पाठक टीवी पैनलों पर और सोशल मीडिया पर बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपना विचार रखती हैं। पंखुड़ी पाठक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

दोनों की शादी एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है, जिसमें परिवार की भी रजामंदी है। अनिल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। नोएडा की रहने वाली पंखुड़ी पाठक दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा रहीं।

पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया था। पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। साल 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता था। पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में सपा ज्वाइन किया और अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH