Uttar Pradesh

कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कॉलेज गर्ल से लेकर हर उम्र की लड़कियां होती थीं सप्लाई

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत पांच लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो सोशल मीडिया साइट्स व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि की मदद से रैकेट संचालित हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से लाजपत नगर स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज को ग्राहक बनाकर वहां पर भेजा गया। डील फाइनल होने और सटीक रेकी के बाद रविवार रात मकान में छापेमारी करके संचालिका बरखा मिश्रा उर्फ लवली चक्रवर्ती समेत पांच कॉलगर्ल और एक ग्राहक को दबोच लिया। जांच में पता चला कि शहर की यह चर्चित सेक्स रैकेट संचालिका मूलरूप से मुंबई की निवासी है।जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का नेटवर्क दिल्ली और कई राज्यों समेत कनाडा तक फैला है।

कॉलेज गर्ल से लेकर हर उम्र की लड़कियां सप्लाई की जा रही थीं। इसमें दिल्ली के एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा भी गिरफ्तार हुई है। सभी फ्लाइट से एक शहर से दूसरे शहर जाती थीं।जांच में सामने आया कि सेक्स रैकेट संचालिका ने 45 हजार रुपए महीने के किराए पर लाजपत नगर जैसे पॉश इलाके में बंगला लिया था। बंगला ऐसी जगह था कि कोई भी शक नहीं कर सकता पर मोहल्ले के लोगों ने लड़कियों का आने-जाने पर संदेह होने के बाद शिकायत की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH