NationalTop News

साध्वी प्रज्ञा पर किए ट्वीट पर बोले राहुल गांधी, नहीं मांगूंगा माफी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह बयान को वापस नहीं लेंगे।

उन्होंने  कहा कि मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मैं अपने बयान पर कायम हूं और माफी नहीं मागूंगा। बता दें, लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया था। साध्वी के बयान पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘आतंकी साध्वी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया।’

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद संसद में हंगामा मच गया था। विपक्षी दल उनसे माफी मांगने व बीजेपी द्वारा उन्हें पार्टी से निकाले जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने इस पर माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। साथ ही उन्होंने खुद को आंतकी कहे बताए जाने को महिलाओं और संन्यासियों का अपमान बताया।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique