EntertainmentTop News

बॉक्स ऑफिस पर कमांडो 3 का कमाल, कमाए इतने करोड़

मुंबई। विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के दिन 4.74 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किया है। देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

कमांडो 3 का मुकाबला उसके साथ रिलीज हुई फिल्म होटल मुंबई से है। यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11 को हुए आंतकी हमले की कहानी है।

फिल्म में हॉलीवुड एक्टर देव पटेल और अनुपम खेम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई होटल को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत मिली है। फिल्म पहले दिन केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique