हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की घटना से हर कोई गुस्से में है।लोग इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। चारों ने जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया उसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। अब इस घटना को लेकर जो नई बात पता चली है उसे सुनकर आप भी सोचेंगे क्या कोई इंसान इतना विकृत हो सकता है।
आरोपियों ने हैदराबाद पुलिस की पूछताछ में दरिंदगी की जो बातें बताई हैं उसे सुनने से पहले आप भी अपना कलेजा मजबूत कर लीजिए। रेप से पहले आरोपियों ने महिला डॉक्टर को जबरन शराब पिलाई थी। डॉक्टर की मौत होने के बाद भी शव के साथ दरिंदे गैंगरेप करते रहे। मौत से पहले महिला डॉक्टर मदद के लिए गिडगिड़ाती रही। लेकिन दरिंदों ने एक ना सुनी।
दरिंदगी से पहले आरोपितों ने जमकर शराब पी। पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद आरिफ ने उसका मुॅंह दबा दिया ताकि वो चिल्ला न सके। चारों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। सांस नहीं ले पाने के कारण पीड़िता का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात 9।35 से 10 बजे के बीच की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित लाश को लॉरी में डाल ले गए। रास्ते में एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल खरीदा। सुनसान जगह देख लाश को फेंक उसमें आग लगा दी।