Entertainment

महिलाएं कंडोम साथ रखें, रेप में सहयोग करें: फिल्म डायरेक्टर डेनियल श्रवण

नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने की घटना से पूरा देश गुस्से में है। ये मामला सड़क से लेकर संसद तक में गूंजा। जहां देश भर में लोग रेपिस्ट्स के खिलाफ सख्त से सख्त कानून की मांग कर रहे हैं वही साउथ के फिल्ममेकर डेनियल श्रवण ने आपत्त‍िजनक पोस्ट लिखकर सोशल मीड‍िया पर बवाल मचा दिया है।

डेनियल श्रवण के मुताबिक, महिलाओं को अपने साथ कंडोम रखना चाहिए और रेप में सहयोग करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रवण ने फेसबुक पर कहा कि महिलाओं को कंडोम साथ रखना चाहिए और पुलिस को फोन करने के स्थान पर खुद की जान बचानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को दुष्कर्मियों के साथ सहयोग करना चाहिए और दुष्कर्मी को कंडोम देना चाहिए, ताकि उनकी हत्या नहीं हो। हालांकि उन्होंने अपना यह पोस्ट बाद में डिलिट कर दिया है।

देश को झकझोर देने वाले वेटेनरी डॉक्टर के साथ जघन्य दुष्कर्म और हत्या के परिपेक्ष्य में, श्रवण ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार बयान दिया, जिसे केवल क्रूर और असंवेदनशील की कहा जा सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH