लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई है। शुक्रवार रात 11: 40 पर सफदरजंग अस्पताल में उसका निधन हो गया।
उन्नाव रेप पीड़िता के भाई ने अपनी बहन को लेकर दिल को झकझोर देने वाली बात कही है। पीड़िता के भाई ने कहा कि हमेशा के लिए अलविदा कहने से पहले शुक्रवार को उसकी बहन ने कहा था कि उसे बचा लो।
इसके बाद भाई ने कहा था कि तुम्हें बचा लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वो अब हमारे बीच नहीं रही। अस्पताल के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने पीड़िता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि रात करीब 11:10 पर पीड़िता के हृदय ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 11:40 पर उसका निधन हो गया।