RegionalTop NewsUttar Pradesh

उन्नाव केसः धरने पर बैठे अखिलेश यादव, कही ये बात

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शनिवार की सुबह अखिलेश उन्नाव रेप पीड़िता के निधन के बाद विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव के साथ उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी धरने पर बैठे हैं।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश हैदराबाद की घटना को लेकर गुस्से में था। खासकर बहनें और माताएं. और उसके बाद उन्नाव की घटना उसी तरह से हुई।

उन्नाव की घटना बीजेपी सरकार में पहली नहीं है। जो बेटी के साथ हुआ. वह बहादुर थी। उसकी आखिरी शब्द थे की वह जिंदा रहना चाहती थी। सफदरजंग के डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। हमारे लिए यह काला दिवस है। एक बेटी जो न्याय मांग रही थी हम उसे न्याय नहीं दे पाए।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique