Entertainment

‘हैलो हिंदू पाकिस्तान’, नागरिकता बिल पर विवादित ट्वीट कर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सोमवार देर रात नागरिता संशोधन बिल पास होने के बाद स्वरा ने ट्वीट कर मोदी सरकार की आलोचना की।

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा- ‘(भारत में…) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है।।’ – NRC/CAB प्रोजेक्ट में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है। हिन्दू पाकिस्तान को मेरा हैलो!

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोग लिखने लगे कि आप जैसे लोग चाहते हैं कि अपना देश मुस्लिम भारत बन जाए।।मुस्लिम भारत बनने से तो बेहतर है कि हिंदू पाकिस्तान ही बन जाए। कुछ लोगों ने लिखा कि बेचारी को फिल्में तो मिल नहीं रही है इसीलिए इस तरह की बातों में लगी हुई है।

आपको बता दें की नागरिता संशोधन बिल लोकसभा में सोमवार देर रात पास हो गया। इस बिल को लेकर लोकसभा में करीब सात घंटे तक बहस चली। बिल के पक्ष में 311 और विपक्ष में 80 वोट पड़े।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH