City NewsInternational

लड़की ने रेपिस्ट को गोली से उड़ाया, जलाई बॉडी, मिल सकती है ये सज़ा

नई दिल्ली। हैदराबाद में 27 नवंबर को एक वेटनरी डॉक्टर का गैंगरेप हुआ। उसे मारकर जला दिया गया। अगले दिन उसकी जली हुई लाश मिली। इस घटना के बाद पूरा देश उबल पड़ा। पुलिस ने घटना के दूसरे ही दिन इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद छह दिसंबर को पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस घटना के बाद से ही लोग रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दरिंदों को तुरंत फांसी देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल भले ही भारत जैसे देश में अपराधियों को सजा मिलने में देरी हो लेकिन अमेरिका में एक लड़की अपने रेपिस्ट को ऑन द स्पॉट सजा देते हुए गोली से उड़ा दिया और फिर उसके घर में ही बॉडी जला दी। अब लड़की को आजीवन कैद की सजा हो सकती है।

ये मामला अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा का हैइससे पहले लड़की ने स्वीकार कर लिया था कि उसने जून 2018 में 35 साल के रैन्डी वोलर के सिर में दो बार गोली मारी थी। जांच अधिकारियों ने माना था कि वोलर ने करीब 6 लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे। इनमें एक पीड़ित ये लड़की भी थी जब लड़की ने कथित रेपिस्ट की हत्या की, उससे करीब 4 महीने पहले ही उसे चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में वह छूट गया था। मर्डर के बाद लड़की पर फर्स्ट डिग्री इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया। प्रॉसिक्यूटर ने दावा किया था कि लड़की ने पहले से हत्या की प्लानिंग की थी।

हालांकि लड़की ने कहा कि उसने बचाव में वोलर पर गोली चलाई। लड़की ने कहा कि जब वोलर ने उसे ड्रग दिया और सेक्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने गोली चलाई। हालांकि एक जज ने अपने आदेश में कहा कि लड़की को उस कानून के तहत छूट नहीं मिल सकती है जिसमें यौन शोषण के पीड़ितों को छूट हासिल है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH