Uttarakhand

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में स्वामी श्रद्धानंद के 93वे बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का नाम स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मैदान में एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भी सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस देश की परम्पराओं और संस्कृति को अभिसिंचित ही नहीं किया है, बल्कि उसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत को विश्व में कीर्तिमान दिलाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों एवं छुआछूत पर स्वामी श्रद्धानंद ने प्रहार करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देश परिवर्तन की ओर जा रहा है। जिसकी कल्पना स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं अरविन्द घोष ने की थी, आज भारत उस ओर बढ़ रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH