Uttarakhand

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लेखक गंगा प्रसाद विमल के निधन पर जताया दुःख

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिंदी के प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी स्वर्गीय गंगा प्रसाद विमल को साहित्य के क्षेत्र में अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH