EntertainmentTop News

सेक्स रैकेट चला रही थी एक्ट्रेस, मुंबई के होटल से हुई गिरफ्तार

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात अमृता को सेक्स रैकेट चलाए जाने के आरोप में गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार किया।

अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया। अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी अरेस्ट किया गया है।

पुलिस ने होटल में ये रेड एक टिप मिलने के बाद डाली. DCP, Dr D Swamy ने टिप मिलते ही इस पर एक्शन लिया। पुलिस ने नकली कस्टमर बनकर रैकेट चलाने वालों से संपर्क किया।

पुलिस के झांसे में आते ही उन लोगों को अरेस्ट किया गया। अमृता को पुलिस रेड में अरेस्ट किया गया। Dindoshi पुलिस के सीनियर PI Dharnendra Kamble ने बताया, जिन दोनों एक्ट्रेसेज को पकड़ा गया वो दोनों सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं।

दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique