City NewsTop NewsUttar Pradesh

यूपी BJP नेता का बयान- मोदी,योगी के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफना दूंगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि वह उन लोगों को जिंदा दफना देंगे, जो योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाते हैं। रघुराज सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में अलीगढ़ में आयोजित रैली में ये बयान दिया।

उन्होंने कहा कि मैं ऐसे सभी लोगों को ज़िंदा दफनाऊंगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।’ रघुराज उन छात्रों का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक जनसभा को संबोधित करने के लिए अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड स्थित कोहिनूर मंच पर पहुंचे थे। उससे पहले दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान रघुराज सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जो छात्र मोदी और योगी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं उन्हें मैं जिंदा दफना दूंगा। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर भी जमकर जुबानी वार किया।

रघुराज सिंह ने कहा, ‘नेहरू की कोई जाति है? उनका खानदान ही नहीं था।’रघुराज सिंह ने कहा कि यह देश हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी का है। मगर इस तरीके से विवादित मोदी और योगी के खिलाफ नारे नहीं लगाने चाहिए। बता दें कि इस तरह का बयान देकर रघुराज सिंह पहले भी चर्चा में रह चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH