Top NewsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकी जलीस कानपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई से फरार आतंकी डॉ. जलीस अंसारी एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। जलीस को कानपुर से गिरफ्तार गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे लखनऊ लाया जा रहा है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह देश से भागने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

देशभर में कई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में दोषी और सजायाफ्ता डॉ. जलीस अंसारी गुरुवार को मुंबई से लापता हो गया था। आतंकी जलीस अंसारी पिछले महीने पैरोल पर अजमेर की जेल से बाहर आया था। उस पर 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाके करने का भी आरोप है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique