Top NewsUttar Pradesh

कानपुर: रेप की कोशिश में जेल गए आरोपी जमानत पर आए बाहर, पीड़िता की मां को मार डाला

कानपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं इसकी बानगी हमें तब देखने को मिली जब बदमाशों ने जमानत पर छूटने के बाद एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सभी आरोपी महिला की बेटी से रेप की कोशिश में जेल गए थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे डाला। घटना में पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। मृतका की उम्र 40 वर्ष थी। वहीँ इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाबालिग से रेप की कोशिश की वारदात साल 2018 की है। पुलिस ने इस केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम आबिद, मिंटू, महबूब, चांद बाबू, जमील और फिरोज हैं। हाल ही में आरोपियों को जमानत मिल गई थी। पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद बीते गुरुवार आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा। इस मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थी। पीड़ित परिवार ने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

गंभीर रूप से घायल पीड़िता की मां और एक अन्य महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मां की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला जमीन पर गिरी नजर आ रही है। कुछ लोग उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। आरोपी महिला के चेहरे पर लात मार रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। ‘

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH