Entertainment

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं शबाना आज़मी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई।बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे बॉम्बे पुणे हाइवे पर हुआ है।

खबरों के मुताबिक उनकी कार ट्रक से जा टकराई है जिसमें शबाना को चोट आई है। हादसा खलापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद शबाना आजमी को पुणे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले यानी 17 जनवरी को उनके पति जावेद अख्तर का 75वां बर्थडे था। इस मौके पर शबाना आजमी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्रिटी पहुंचे थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH