NationalTop News

जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। सोमवार को जेपी नड्डा को निर्विरोध बीजेपी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

इससे पहले वह बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष थे। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे।

नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था।

आपको बता दें कि जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले जेपी नड्डा मोदी कैबिनेट का भी हिस्सा रह चुके हैं। अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा के सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव और बिहार में होने वाले चुनाव की चुनौती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH