City NewsUttar Pradesh

निशातगंज: सुभाष चंद्र पार्क में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

लखनऊ। लखनऊ में आज नेता जी सुभाष जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गयी। उसी तर्ज पे आज निशातगंज 4 गली सुभाष चंद्र पार्क में सुभाष जयंती मनाई गयी जिसमे लखनऊ मेयर ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उसी के साथ लखनऊ मेयर व निशातगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोग कराकर सुभाष जयंती मनाई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

लखनऊ मेयर ने कहा -माँ भारती के सच्चे सपूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजाद हिंद फौज के महानायक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। आपका संघर्ष युगों युगों तक सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

वहीं भाजपा मंडल मंत्री नरेंद्र सोनकर ने कहा की हम सब सुभाष चंद्र बोस को युगों युगों तक याद रखेंगे वो हम सब के प्रेरणास्त्रोत हैं। सारे निशातगंज वासी हर वर्ष सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से मानते है और हर वर्ष ऐसे ही उत्साह के साथ सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते रहेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH