Top NewsUttar Pradesh

CAA विरोध : मुरादाबाद में धरने पर बैठी महिलाएं

फोटो-गूगल

CAA और NRC का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग, लखनऊ के घंटाघर के बाद अब मुरादाबाद में कुछ महिलाएं सोमवार शाम सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगीं। नारे लिखी तख्तियां और बैनर लिए इन महिलाओं द्वारा नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग सरकार से लगातर की जा रही है।

मोहल्ला रहमत नगर करूला निवासी 6-7 महिलाएं हाथ में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर करूला की पुलिया पर पहुंचीं और उसी जगह बैठ धरने पर बैठ गईं। ये महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नारे लगा रहीं हैं और CAA वापस लेने की मांग कर रहीं थीं। ये मामला थाना कटघर के संभल रोड का है।

राजधानी लखनऊ के घंटाघर में नागरिक संशोधन कानून (CAA) और NRC के खिलाफ महिलाओं का पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। यहां लगभग 413 मुस्लिम महिलाओं ने रोजा रखा तो सैंकड़ों हिंदू बहनों द्वारा वहां यज्ञ किया गया। इस प्रदर्शन की विशेष बात ये रही कि प्रदर्शन में सिर्फ मुस्लिम महिलाएं ही नहीं हैं बल्कि समाज के कई दूसरे धर्मों की महिलाएं भी इस प्रदर्शन में शामिल रहीं हैं।

प्रदर्शन में शामिल सुमैया राना का कहना है कि सरकार को ये लगता है कि कानून से सिर्फ मुसलमानों को दिक्कत है तो योगी जी यहाँ आयें और देखें कि कितनी बड़ी संख्या में यहां दूसरे धर्मों की महिलाएं भी शामिल हैं। सुमैया ने कहा कि सरकार ने हम लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराकर हमें और मजबूत कर दिया है।

=>
=>
loading...