City NewsRegional

पॉर्न साइट पर एडल्ट फिल्म देख रहा था पति, वीडियो में पत्नी को देख उड़ गए होश

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पोर्न देखते हुए अपनी ही पत्नी का वीडियो पोर्न साइट पर दिख गया, जिसका बाद वो शख्स अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट पहुंच गया है। वहीँ, पत्नी ने अब अपनी शादी बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर के पास गुहार लगाई है।

कोलकाता की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी उत्तर प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय शख्स से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमनिअल साइट के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने 2018 में शादी की और उसके बाद बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए। महिला ने शादी से पहले ही अपने पति को बता दिया था कि उसका एक प्रेमी था, जिसके साथ उसका ब्रेकअप हो गया है। बताया जाता है दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। हालांकि, पत्नी अपने पति पर अक्सर पॉर्न मूवी देखने का दबाव बनाती थी।

एक दिन पति-पत्नी मोबइल पर पॉर्न देख रहे थे। इसी दौरान एक वीडियो चला, जिसमें पत्नी किसी और मर्द के साथ संबंध बनाते हुए दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद दोनों के ही होश उड़ गए। महिला से पूछने पर उसने बताया कि शादी से पहले उसके कई लोगों से संबंध रहे हैं। हालांकि, उसे ये नहीं पता था कि उसके वीडियो ऑनलाइन भी मौजूद हैं। बेवफाई से नाराज पति ने अब पत्नी को छोड़ दिया है और अकेले रहने लगा है। पीड़ित शख्स का कहना है कि वह अब तलाक चाहता है, लेकिन पत्नी ने अपनी शादी बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस में फैमिली काउंसलिंग का दरवाजा खटखटाया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH