Top NewsUttar Pradesh

योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- मुस्लिम महिलाएं शूपर्णखा की वंशज हैं इसलिए पहनती हैं बुर्का

लखनऊ। मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठा रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत में बुर्के को बैन करने की सरकार से मांग की है और कहा कि लक्ष्मण जी ने जब शूपर्णखां के कान और नाक काटे तो उन्होंने बुर्का पहना, जिससे उनका चेहरा ढका रहे, इसलिए मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वह दैत्यों के वंशज हैं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं, आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा। राहुल गांधी के पीएम मोदी को डंडे से मारने वाले बयान के बाद कहा, जो मोदी को डंडे से मारेगा, हम उन्हें जूते से मारेंगे।

ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि अरब देश से बुर्के का सिस्टम निकला है क्योंकि लक्ष्मण जी ने जब सूपनखा के कान और नाक काटे तो उन्होंने बुर्का पहना, जिससे उनका चेहरा ढका रहे। इसलिए मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वह दैत्यों के वंशज हैं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं, आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा। बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि बुर्के के भेश में आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं।

श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बुर्का देखते ही सी-एण्ड-शूट का आदेश है। राहुल गांधी के पीएम मोदी को डंडे से मारेंगे वाले बयान पर ठा रघुराज सिंह ने कहा कि मोदी और योगी देश के आइकॉन है, जो उन्हें डंडे से मारेगा, हम उन्हें जूते से मारेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH