NationalTop News

आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात हमला हुआ, जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। जबकि एक शख्स घायल हुआ है। मृतक शख्स का नाम अशोक मान बताया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि ये पूरा मामला आपसी रंजिश का है। हमलावर ने मृतक अशोक मान को टारगेट बनाकर गोलियां चलाई थी। उसको पांच गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी हरेंद्र को दो गोलियां लगी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हमलावर की निजी दुश्मनी थी। आरोपित के भतीजे को वर्ष 2019 में गोली मारी गई थी। आरोपी को 2019 की घटना के पीछे मृतक का शक था। उसने अशोक मान को 15 दिन पहले धमकी भी दी थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिज चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मान की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 6-7 गोली के खाली खोखे मिले हैं।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। आप विधायक नरेश यादव ने कहा कि ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इस हमले के पीछे क्या कारण है मैं नहीं जानता। अचानक ही चार गोलियां चलीं। जिस गाड़ी में मैं था, उसपर भी हमला किया गया। पुलिस की जांच में मैं मदद करने को तैयार हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH