NationalTop News

ब्रिटेन, फ्रांस को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। अमेरिका के शोध संस्थान वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ वो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।’’ ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है।

क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है। यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है। हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7।5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH