HealthNationalTop Newsमुख्य समाचार

केवल ये मास्क आपको कोरोना वायरस से बचा सकता है ! जानिए बड़ी वजह

कोराना वायरस आजकल हर अखबार और हर टीवी चैनल में छाया हुआ है। इस वायरस के कारण अब तक हज़ारों मौते हो चुकी हैं। चीन के वुहान शहर से निकल कर ये वायरस दुनिया के कई देशों में फैल गया है। इसके साथ साथ अब इसने अपनी दस्तक भारत में भी दे दी है।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में गियरकार्ट नाम की कंपनी मास्क बनाने का काम करती है। कंपनी एन-94, एन-95 और पीएम 2.5 मास्क बनाती है, लेकिन इसमें से सबसे अच्छा मास्क है एन 95।

जब चीन में कोरोना वायरस की शुरूआत हुई तब यहां से मास्क वहां भेजे जा रहे थे लेकिन अब एक्सपोर्ट और इंपोर्ट रोक लगा दी गई है। चीन से मास्क बनाने के लिए जो सामान आता था ना तो वो आ पा रहा है और ना ही फिलहाल यहां पर बने मास्क चीन जा पा रहे हैं।

गियरकार्ट के मुताबिक मास्क इंडस्ट्री में 500 से 600 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है। खुद उनके पास बड़े ऑर्डर हैं लेकिन सामान का उपलब्धता नहीं होने के कारण मास्क नहीं बन पा रहे हैं।

=>
=>
loading...