NationalTop News

कोरोना: इन भारतीयों ने दिल खोलकर किया दान, इन 2 ने दो मुकेश अंबानी को भी पीछे किया

नई दिल्ली। कोरोनावायरस अब पूरी दुनिया के साथ भारत में भी अपना पैर तेजी से फैलाते जा रहा है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। गुरुवार को भारत में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गुरुवार को इस वायरस ने सात लोगों की जान ली है। वहीं, गुरुवार को देशभर में कोरोनावायरस के 71 से भी ज्यादा मामले मिले हैं, जिनमें से चार केवल राजधानी दिल्ली से हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने लोगों क्व लिए 1.71 लाख करोड़ रु के राहत पैकेज का एलान किया है। साथ ही बॉलीवुड और कई उद्योगपतियों ने भी भारी भरकम दान किया है। आइए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि किसने कितना दान किया है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। उन्होंने लोगों को घर पर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का दान किया है।

सलमान खान

सलमान खान भी अक्षय कुमार की तरह लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। सलमान खान का खुद का ‘ह्यूमन बीइंग फाउंडेशन’ है जिसके जरिये वह सालों से गरीबों की मदद कर रहे है। इन दिनों सलमान खान फाउंडेशन कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र में कई जगह पर मास्क का वितरण कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन है। मुकेश अंबानी रिलायंस फाउंडेशन ने महाराष्ट्र सरकार को 5 करोड़ रुपए का दान किया है। बताया जा रहा है मुकेश अंबानी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मेगा प्लान बना रहे है।

अनिल अग्रवाल

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इंडिया के जाने माने और अमीर बिजनेसमैन में से एक है। उन्होंने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए 100 करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया है।

पंकज एम मुंजाल

हीरो मोटर्स कंपनी के चेयरमैन पंकज एम मुंजाल ने आपात निधि में 100 करोड़ रुपये की मदद करने का ऐलान किय है।

रतन टाटा

टाटा समूह ने सभी समूह कंपनियों को आश्वासन दिया है कि मार्च और अप्रैल के महीनों के लिए वो अपने फुल टाइम और कांट्रेक्ट पर काम करने वालों को इस दौरान बिना किसी कटौती के सैलरी देगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH