NationalSports

साल का 800 करोड़ कमाने वाले धोनी ने कोरोना पीड़ितों को दिए मात्र इतने रु, फैंस ने लगाई लताड़

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायर तेज़ी से पैर पसार रहा है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 700 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। गुरुवार को भारत में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। गुरुवार को इस वायरस ने सात लोगों की जान ली है। वहीं, गुरुवार को देशभर में कोरोनावायरस के 71 से भी ज्यादा मामले मिले हैं, जिनमें से चार केवल राजधानी दिल्ली से हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने लोगों के लिए 1.71 लाख करोड़ रु के राहत पैकेज का एलान किया है। साथ ही बॉलीवुड, खेल और कई उद्योगपतियों ने भी भारी भरकम दान किया है।

सचिन तेंदुलकर और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लाख रुपये दान किए हैं। धोनी की इस आर्थिक मदद को लेकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जता रहे हैं। फैंस ने कहा है कि सालाना 800 करोड़ रुपये कमाने वाले धोनी धोनी का सिर्फ एक लाख रुपये की मदद करना दुखद है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र सरकार और प्रधानमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये दान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने क्राउड फंडिंग वेबसाइट के जरिये मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को ये राशि दान दी है। इस राशि का इस्तेमाल ​पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को राशन का सामान मुहैया कराने में किया जाएगा। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका लिंक शेयर किया है। धोनी के पहल करने के बाद कई और लोग मदद के लिए आगे आए हैं और अब तक 12 लाख रुपये जुटा लिए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH