Uttarakhandमुख्य समाचार

हरीश रावत पर Fake News फैलाने वाले कांग्रेस से निष्कासित

हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है, जैसे ही ये ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई कांग्रेस के प्रदेश नेताओं में खलबली मच गई।

जैसे यह खबर हरीश रावत तक पहुंची वह भी हक्के बक्के रह गए। हरीश रावत ने तुरंत मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह दी, यह खबर जैसे ही कांग्रेस की राज्य अनुशासन समिति के पास पहुंची और उन्होंने इस खबर का सूत्रधार ढूंढा।

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला : दिल्ली मरकज में शामिल लोग जाएंगे …

अनुशासन समिति की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि  सोशल मीडिया पर हरीश रावत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की गलत जानकारी का प्रचार किया गया है।

नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हल्द्वानी में महिला कांग्रेस से संबंधित माला वर्मा को निष्कासित किया गया है।

=>
=>
loading...