Top NewsUttar Pradesh

कान्‍हा की नगरी में भी CoronaVirus की दस्‍तक, दो में हुई पुष्टि

मथुरा। मथुरा के पड़ोसी जिलों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब तक एक भी मामला मथुरा में न होने के कारण प्रशासन राहत में था। आगरा में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 53 हो गई। वहीं मैनपुरी और फीरोजाबाद में चार- चार मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अब मथुरा में भी दो कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने कान्‍हा की नगरी मथुरा में भी दस्‍तक दे दी है। यहां दो लोगों में कोरोना वायरस के पुष्टि होने की बात सामने आई है। जिनमें से एक महिला है और दूसरा जमाती है।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा के अनुसार मथुरा में दो लोगों में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें से एक निजामुद्दीन मरकज से लौटा एक जमाती शामिल है। और दूसरा केस आगरा की एक महिला का है। 53 वर्षीय महिला पहले से बीमार थी। उसका निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। जांच को सैंपल भेजे गए तो उसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उधर संक्रमित जमाती दिल्ली की जमात से लौटा था। 30 जमाती को फरह की ओल स्थित एक मस्जिद से लाया गया था। इनमेंं से 29 के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आयी।

 

शामली निवासी एक जमाती को पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आगरा मंटोला की एक 53 वर्षीय महिला बीमार थी। उसे आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। उसे भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डीएम ने बताया कि जमाती ओल में रुका था। वह शहर के दरेसी स्थित मस्जिद में भी एक रात रुका था। दोनों स्थानों का एक किमी के एरिया में रहने वालों की मेडिकल टीम डोर टू डोर जांच करेगी। साथ ही पूरे क्षेत्र को सील करके सेनेटाइज कराया जाएगा। ला

उत्तरप्रदेश के लिए मथुरा से वरिष्ठ पत्रकार द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH