International

सऊदी में डेढ़ लाख महिलाओं ने पहली बार किया मतदान

SOUDI3रियाद, 12 दिसम्बर | सऊदी अरब में शनिवार को नगर पालिका चुनाव शुरू हुए, जिसमें महिलाओं ने पहली बार मतदान किया। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में महिलाएं बतौर उम्मीदवार भी मैदान में पहली बार आई । लेकिन यहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति अब भी नहीं है।

नगरपालिका चुनाव के लिए 978 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 5,938 है। चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं ने या तो पर्दे के पीछे से या अपने पुरुष प्रतिनिधियों के जरिये अपनी बात रखी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,30,000 महिलाओं ने मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया। हालांकि यह पंजीकृत पुरुष मतदाताओं की संख्या से बहुत कम है। इस चुनाव के लिए करीब 13.5 लाख पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं।

सऊदी अरब में चुनाव भी अपने आप में अलग और अहम बात है। देश के इतिहास में कुल मिलाकर यह मात्र तीसरी बार है, जब चुनाव हुए हैं। यहां वर्ष 1965 से 2005 के बीच लगभग 40 साल तक कोई चुनाव नहीं हुआ।

चुनाव में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय सऊदी के दिवंगत शाह अब्दुल्ला ने लिया था, जिसे उनकी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

चुनाव के परिणाम स्थानीय समयानुसार शनिवार देर शाम तक जारी होने की उम्मीद है।

=>
=>
loading...