International

फ्रांस आल्पस में हिमस्खलन, 2 की मौत

6778834-3x2-940x627पेरिस । फ्रांस के आल्प्स में बुधवार को हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। घायलों में लियोन के स्कूल के बच्चों का समूह और उनके शिक्षक हैं। फ्रांस के रेडियो चैनल ‘फ्रांस इंफो’ के मुताबिक, हिमस्लखन पूर्वी फ्रांस के इजेरे डिपार्टमेंट में स्थित ड्यूक्स-आल्प्स रिजॉर्ट में हुआ, जो लोगों के लिए बंद था। लियोन के माध्यमिक स्कूल के लगभग 10 बच्चों का एक समूह और उनके शिक्षक हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं।

=>
=>
loading...