Regionalमुख्य समाचार

कश्मीर में गिरफ्तार हुआ लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी

कश्मीर, सोपोर , जम्मू एवं कश्मीर , लश्कर-ए-तैयबा, अमरगढ़ रोड , राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में गुरुवार को पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस ने इस जानकारी की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकी के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।कश्मीर, सोपोर , जम्मू एवं कश्मीर , लश्कर-ए-तैयबा, अमरगढ़ रोड , राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलपुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा अमरगढ़ रोड पर स्थापित एक संयुक्त चेकपोस्ट को पार कर सोपोर रेलवे स्टेशन के पास एक बगीचे में आरोपी घुस गया। सुरक्षा बलों ने बगीचे को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal