Regional

रेस्टोरेंट में दोस्त की बीवी के साथ खाना खा रहा था युवक, विरोध पर पति की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रेस्टोरेंट के अंदर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है अवैध संबंधों के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लाहोरी गेट के फतेहपुरी चौक पर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक लड़का और लड़की खाना खा रहे थे। इसके थोड़ी देर बाद रेस्टोरेंट में 3-4 लोग घुसे और लड़की के साथ खाना खा रहे लड़के से गाली गलौज करने लगे। उनमे से एक युवक लड़के का कॉलर खींचकर बाहर ले जाने लगा। तभी लड़के ने बाहर से आये युवक की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

रेस्टोरेंट के मालिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़का और एक लड़की यहां बैठकर खाना खा रहे थे। कुछ देर में तीन-चार लोग आए। उनके बीच में कहासुनी के बाद झगड़ा होने लगा। इस बीच रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद युवक ने बाहर से आए लड़के पर गोली चला दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम याहिया है। उसे उसके दोस्त उदय ने गोली मारी है। रेस्टोरेंट में उदय के साथ याहिया की पत्नी थी। इसे देखकर याहिया भड़क हो गया और उदय से झगड़ा करने लगा। इसी बीच उदय ने याहिया को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH